[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

चालक को झपकी आने की वजह से पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक मजदूर की मौत, 5 घायल

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र में कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह काला गांव के पास भूसा लदा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर के खड़गपुर के खैरा गांव निवासी राजेश मांझी (30) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग मवेशियों के लिए भूसा लेने लक्ष्मीपुर गए थे। वापसी के दौरान चालक डब्लू यादव को झपकी आ गई। इससे पहले कि वह संभल पाता, पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुआ कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए। घायलों में खैरा गांव के कोको यादव, करण मांझी, सनोज कुमार, राजू मांझी और चालक डब्लू यादव शामिल हैं। हादसे में मृतक सहित सभी लोग मुंगेर के खड़गपुर के खैरा गांव के रहने वाले हैं।

मोहनपुर थाना पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें