[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक रिटायर्ड वन पुलिसकर्मी की मौत

जमुई A1 : जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम डोमाचक गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक रिटायर्ड वन पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर निवासी मुरारी यादव के रूप में हुई, जो 2019 में लक्ष्मीपुर वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने सहयोगी योगेश्वर यादव के साथ लक्ष्मीपुर बाजार से मकर संक्रांति के लिए तिलकुट, चूड़ा एवं अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।

बता दें कि डोमाचक गांव के पास सामने से आ रही ग्लैमर बाइक ने उनकी पैशन प्रो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुरारी यादव और योगेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले लक्ष्मीपुर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें महिसौड़ी चौक स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां इलाज के दौरान मुरारी यादव की मौत हो गई, जबकि योगेश्वर यादव का इलाज जारी है।

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ग्लैमर बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें