जमुई A1 : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात्रि आंजन पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक की पहचान 22 वर्षीय सतगामा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। विजय के कान के पास गंभीर चोट के अलावा नाक और मुंह में भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

