[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

डीलर एवं किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या, घर से एक किलोमीटर दूर धान की रखवाली कर रहे थे किसान

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह ग्राम अंतर्गत 65 वर्षीय डीलर एवं किसान शिवनंदन महतो की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिवनंदन महतो खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान अपराधियों धारदार हथियार से उनके गर्दन को काटकर 15 फीट की दूरी पर फेंक दिया गया। शिवनंदन महतो पिता स्व० किशुन महतो गांव से उत्तर की ओर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खलिहान में धान की रखवाली करने के लिए गये हुए थे। इस दौरान रात में अकेला पाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। वहीं मृतक के गर्दन को काटने के बाद अपराधियों ने खून को रोकने के लिए गर्दन में चादर लपेट दिया था। ग्रामीण यशवंत महतो ने कहा कि इस दर्दनाक घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। इससे पहले कभी ऐसी घटना गांव में नहीं हुई है। इस घटना की जानकारी गांव वालों को सुबह में हुई। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सिकंदरा थाने को दी गई।

बताया जाता है कि मृतक शिवनंदन महतो की तीन बेटी और एक बेटा है। वह दिल्ली में काम करता है। फिलहाल घटना स्थल पर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, अपर थाना अध्यक्ष क्षैबर राम पहुंचे हुए है। मामले की जानकारी देते हुए सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि गला काटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी बात की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें