जमुई A1 : जमुई जिले के टाउन बाजार में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी दो ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, अन्य पांच छात्रों को मामूली चोटें आईं। घटना पंच-मंदिर के पास की बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल छात्रों की पहचान बीठलपुर निवासी विभाष मिश्रा का पुत्र अभिषेक कुमार (13) और प्रमोद सिंह का पुत्र अनुभव कुमार (12) के रूप में हुई हैं।
बता दें कि बच्चे रोज की तरह बीठलपुर गांव से ऑक्सफोर्ड स्कूल जा रहा था। पंच मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों ई-रिक्शा पलट गईं। बच्चे वाहनों के नीचे दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने सभी घायल बच्चों को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी घायल छात्र अब खतरे से बाहर हैं।

