[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 लोग घायल; 4 को किया रेफर

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगो को गंभीर चोटें आई है।

एक तरफ महेंद्र रजक, उनकी पत्नी ललिता देवी, बेटे सोनू कुमार और सन्नी रजक घायल हुए तो वहीं दूसरी तरफ सुभाष रजक और उनका बेटा जीतू रजक को चोटें आईं। सभी घायलों को पहले झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

घायल सन्नी रजक ने बताया कि यह विवाद नल जल योजना के तहत लगाए गए सरकारी नल को लेकर हुआ। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जीतू रजक ने नल तोड़ दिया था, जिसे उन लोगों ने ठीक करवाया। इसी बात को लेकर आज विवाद होने पर चाकू से हमला कर दिया गया। सन्नी का कहना है कि उन्हें घर में बंद करके हमला किया गया। दूसरे पक्ष के सुभाष रजक रिश्ते में उनके चाचा लगते हैं। दूसरी तरफ, सुभाष रजक का आरोप है कि पहले पक्ष के लोगों ने लाठी से हमला किया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें