[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले SAP जवान को जमुई पुलिस ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, परिवारवाले भी रहे मौजूद

जमुई A1 : जमुई जिले के जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के कर्मा मोड़ स्थित मोना चिमनी ईट भट्टा के पास सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले SAP जवान के पार्थिव शरीर को मंगलवार की दोपहर बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में जमुई SP चंद्रप्रकाश एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। साथ ही उत्तर प्रदेश से जमुई पहुंची दिवंगत जवान कि पत्नी और तीनों बच्चों ने भी श्रद्धांजलि दिया।

बता दें कि जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के कर्मा मोड़ स्थित मोना चिमनी ईट भट्टा के पास गस्ती के दौरान सोमवार की देर शाम पुलिस वाहन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिसमें सैप जवान महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला SI सहित 04 जवान घायल हो गए थे, जिसमें तीन को बेहतर इलाज के लिए PMCH, पटना रेफर किया गया था। दिवंगत सैप जवान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं और उनके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें