जमुई. पूरे राज्य भर में वर्तमान में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है. लेकिन विपक्षी दलों के द्वारा लगातार इसका विरोध जताया जाता है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में आज एक दिवसीय बिहार बंद का आह्वान किया गया है. जिसका असर जमुई में भी देखने को मिलेगा. जमुई में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा चक्का जाम किया जाएगा. जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे से जमुई जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर राजद जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन, चक्का जाम एवं बाजार बंद किया जाएगा. जिसमें पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, पूर्व विधायक अजय प्रताप सहित राजद के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में भी राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा चक्का जाम एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
राजद का चक्का जाम कल बिहार बंद का आवाहन राजद गठबंधन के द्वारा किया गया है
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="1"]
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
[wonderplugin_carousel id="1"]

