[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बदमाशों ने लाठी-डंडों से एक युवक के साथ किया मारपीट, घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव निवासी अनिल यादव के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। अनिल यादव जब झाझा से अपने घर लौट रहे थे तभी सोहजाना मोड़ पर शिव यादव और अंकित नाम के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से अनिल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख रुपए भी छीन लिए। साथ ही, उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से मदद नहीं मांग सके। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बाद में पीड़ित ने झाझा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने पैसे छीनने की बात को गलत बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें