जमुई A1: जमुई जिले चकाई प्रखंड के चन्द्रमंडी थाना अंतर्गत माधोपुर कोरिहा गांव में में तालाब खुदाई के दौरान युवक की सांप काटने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बेदंगी गांव निवासी 18 वर्षीय लखन भुईयां के रूप में हुई है। लखन पोकलेन JCB मशीन में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।
सभी मजदूर गांव के ही एक स्कूल में जमीन पर बिछावन लगाकर रात को सोया करता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद लखन अपने अन्य साथियों के साथ वहीं सो गया। देर रात अचानक एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। काटे जाने के कुछ देर बाद ही लखन को दस्त और उल्टी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख साथी मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही लखन ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

