जमुई A1 : जमुई जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत शनिवार की रात छठू धनामा गांव में एक किसान की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे पटना रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान जमुई-पटना मुख्य मार्ग पर शेखपुरा के समीप उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान छठू धनामा निवासी 50 वर्षीय दिलीप साह के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था।
इलाज कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि, बरसात और गर्मी के मौसम में सांप के डंसने के मामले अधिक सामने आते हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जाता है। डॉक्टर ने लोगों से अपील की है कि, सांप के डंसने पर बिना देर किए और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े बिना सीधे सदर अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें, तभी जान बचाई जा सकती है।

