[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

पत्नी को ससुराल लेने गए युवक पर ससुर एवं परिजनों द्वारा हमला,

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया गांव में बुधवार की रात एक युवक पर उसके ससुर एवं परिजनों द्वारा हमला किया गया। घायल युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भुदान पूरी गांव के गोरेलाल मांझी के रूप हुई है। उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरेलाल की पत्नी पिछले 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह पत्नी को वापस लाने मटिया गांव पहुंचे थे। इस दौरान पत्नी के मोबाइल पर किसी से बात करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद ससुर बच्चू मांझी, पाबो मांझी, बोना मांझी और अन्य लोगों ने गोरेलाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

घायल गोरेलाल ने पुलिस को गुरुवार दोपहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया।

लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें