[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

निर्माणाधीन चिमनी के समीप करीब दो दर्जन बदमाशों ने मजदूरों पर किया हमला, चिमनी मालिक ने कराई FIR दर्ज

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात आचार्यडीह गांव के पास निर्माणाधीन चिमनी के समीप करीब दो दर्जन बदमाशों ने मजदूरों की झोपड़ी में आग लगा दी, साथ ही, मजदूरों के साथ मारपीट भी की। घटना रात करीब 9 बजे की है।

जानकारी के अनुसार राम भजन यादव की चिमनी का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर काम खत्म कर झोपड़ी में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मजदूरों को घेरकर उनके साथ मारपीट की। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद क्यूम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चिमनी मालिक राम भजन यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें