[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

दो शिक्षकों के बीच मारपीट का विडिओ वायरल, कॉपी मूल्यांकन में छात्रों को कम नंबर देने को लेकर हुई थी बहस

जमुई A1 : सोशल मीडिया पर दो शिक्षकों के बीच मारपीट का विडिओ वायरल हो रहा है। यह घटना जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नवीन प्राथमिक स्कूल , भरतपुर की है। विडिओ में मकतब के हेडमास्टर शमशेर आलम एक शिक्षक से मारपीट करते दिख रहे हैं। शमशेर आलम ने बीपीएससी शिक्षक बसाउर रहमान से हाथापाई की।

बताया जा रहा है कि जनवरी में कॉपी मूल्यांकन में छात्रों को कम नंबर देने को लेकर दोनों शिक्षकों के बीच बहस हुई। यह बहस मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में एक पैर से दिव्यांग शमशेर आलम, शिक्षक बसाउर रहमान की दाढ़ी खींचते और उनसे मारपीट करते दिख रहे हैं।

स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजन कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि 20 फरवरी को शमशेर आलम को दूसरी कक्षा की छात्रा से बैड टच और मामला दबाने के लिए 20 रुपए रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित शिक्षक बसाउर रहमान ने कहा है कि जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा भी।

पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे दबंग शिक्षक के खिलाफ पहले कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वर्तमान में शमशेर आलम जेल में बंद हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें