[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

दो दिनों से लापता ई-रिक्शा चालक का तलाब में मिला शव, एक आंख मिली फूटी, पेचकस से वार के निशान

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को रवैय गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीकांत सिंह ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की लक्ष रवैय गांव स्थित बरबांध तालाब में में मिला है। श्रीकांत पिछले दो दिनों से लापता थे।

स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा थाने की पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। जांच में पता चला कि मृतक की एक आंख फोड़ी गई थी। कान के पास भी लोहे के पेचकस से वार करने के निशान मिले। श्रीकांत ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अज्ञात हत्यारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें