[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में 13 केंद्रों पर 6 चरणों में होगी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा, प्रत्येक केंद्र पर CCTV और जैमर से होगी निगरानी

जमुई A1: बिहार पुलिस में 19, 838 सिपाही पदों की बहाली के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने लिखित परीक्षा की तिथि गुरुवार को घोषित कर दी है। यह परीक्षा छह चरणों में ली जाएगी, जो 16 जुलाई को होगी, उसके बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, फिर 27 जुलाई, एवं 30 जुलाई और अंतिम में 3 अगस्त को आखिरी परीक्षा समाप्त होगी।

जमुई में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे। जोनल दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी और परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को पहचान-पत्र रखना अनिवार्य होगा।

परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा में केवल एडमिट कार्ड, फोटो आईडी, नीला या काला पेन और फोटो की अनुमति होगी। प्रत्येक केंद्र पर जैमर और कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

नियंत्रण कक्ष से इनकी निगरानी होगी। बारिश के मौसम को देखते हुए जलजमाव वाले केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बिजली की समस्या से निपटने के लिए जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

परीक्षा जिन केंद्रों पर होगी, उनमें केकेएम कॉलेज, प्लस टू हाई स्कूल जमुई, प्लस टू हाई स्कूल जमुई बाजार, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल थाना चौक, प्लस टू हाई स्कूल सतायन, प्लस टू हाई स्कूल खैरा, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खैरा शामिल है।

इसके अलावा कामिनी गर्ल्स हाई स्कूल मलयपुर, एसवाईएम राजकीय स्कूल बरहट, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल थाना चौक, कृत्यानंद उत्क्रमित हाई स्कूल मलयपुर, मिडिल स्कूल खैरमा और प्लस टू हाई स्कूल मलयपुर बरहट भी शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें