[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में ससुर ने की अपनी ही बहु की गर्दन काटकर हत्या, घटना के बाद परिवार वालों में दहशत

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात ईटासागर गांव में सनकी ससुर खेलन मांझी ने अपनी ही बहु रमन मांझी की पत्नी खुशबू देवी की निर्मम हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार वालों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार अचानक खेलन मांझी द्वारा तलवार से अपनी बहू खुशबू देवी के गर्दन पर हमला कर दिया गया। जिससे घटना स्थल पर ही खुशबू देवी की मौत हो गई। ससुर द्वारा बहु की हत्या क्यों की गई है इसके कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्वजन ने बताया कि खुशबू देवी की शादी करीब पांच साल पहले रमन मांझी के साथ हुई थी। उसे एक पुत्र भी है।
शादी के बाद से अबतक सबकुछ ठीक- ठाक था। घटना से पहले भी किसी प्रकार का लड़ाई, झगड़ा नहीं हुआ था।

सिकंदरा थाना की पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को बरामद कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका खुशबू देवी के शव को शनिवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन के हवाले कर दिया गया।

वहीं, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें