[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, माँ का आरोप दहेज़ के लिए की गई हत्या

जमुई में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, माँ का आरोप दहेज़ के लिए की गई हत्याजमुई A1 : जमुई जिला के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम पैरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान कुंदन मंडल की 24 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। उनकी लाश शुक्रवार की सुबह घर में फंदे से लटका मिला। गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की मां नन्हिया देवी द्वारा आरोप लगाया गया है कि बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। ससुराल पक्ष ने बाइक और गोदरेज की मांग की थी। गोदरेज तो दे दिया गया, लेकिन बाइक नहीं दी गई थी, जिससे तनाव चल रहा था।

बता दें कि संगीता की शादी 2021 में हुई थी और उसके दो साल के बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि पति कुंदन मंडल सूरत में रहता था और दो दिन पहले ही घर आया था। बुधवार को संगीता मायके आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला दहेज हत्या से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकालेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें