[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में एक मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, परिजनों को आत्महत्या की आशंका

जमुई A1 : जमुई जिले में किउल-जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनो प्रखंड के 42 वर्षीय नैयाडीह निवासी पिंटू यादव के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी मालती देवी द्वारा जानकारी दिया गया कि पिंटू पटना में मजदूरी करता था। वह छुट्टी में घर आया था और मंगलवार को वापस पटना जाने के लिए निकला था। घटना के समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार को उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पिंटू ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पटना जाने से पहले पिंटू का घर में किसी से विवाद हुआ था। परिजनों को आशंका है कि हो सकता है उन्होंने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या किया हो।

रेल पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें