[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में बच्चों के बीच हुए खेल विवाद में दबंग पड़ोसी ने घर में घूसकर मारा, पति-पत्नी घायल, इलाज जारी

जमुई में बच्चों के बीच हुए खेल विवाद में दबंग पड़ोसी ने घर में घूसकर मारा, पति-पत्नी घायल, इलाज जारीजमुई A1 : जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घोष गांव में शनिवार शाम बच्चों के बीच हुए खेल विवाद पड़ोसी छोटू शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जितेंद्र तांती के घर में घुसकर तलवार और लोहे की खंती से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र तांती और उनकी पत्नी मुनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को तुरंत सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जितेंद्र तांती का पुत्र रोशन कुमार एवं छोटू शर्मा का पुत्र आलोक सौरव के बीच खेल को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन छोटू शर्मा ने इस घटना को लेकर रंजिश पाल ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के छोटे-से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें