जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना पुलिस ने तीन स्कॉर्पियो से 822 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताया जा रहा है। तस्करों की पहचान गिद्धौर जमुई के सुमित कुमार एवं समस्तीपुर के राजीव कुमार तथा लालू कुमार के रूप में है।
झाझा SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रजला के पास यह कार्रवाई की गई। तस्कर झारखंड से जमुई की ओर शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने सुबह 3 बजे गाड़ियों की जांच के दौरान शराब पकड़ी। कुछ तस्कर अंधेरे में भागने में सफल रहे।
SDPO ने झाझा थाने में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, दीपक कुमार, क्षैबर राम और ASI चंदन कुमार थे।

