[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा के संपर्क में आने पर करंट लगने से किशोरी की मौत

जमुई A1: जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत रविवार की रात करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान 13 वर्षीय सीमा कुमारी के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के सदस्यों को खाना खाने के लिए बुला रही थी। इसी दौरान वो बाहर गई, वहां ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। ई-रिक्शा के संपर्क में आते ही उसे तेज करंट लगा। वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार वालों ने तुरंत उसे झाझा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीमा के पिता मोती साव की मृत्यु तीन साल पहले हो चुकी थी। वह अपने मामा और नानी के घर रह रही थी। वहीं उसकी पढ़ाई भी चल रही थी।

सीमा के मामा ने बताया कि वह रोज ई-रिक्शा में बैठती थी। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि रिक्शा में अचानक करंट कैसे आ गया। परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें