जमुई A1 : जमुई जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र चौधरी उर्फ माधो चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र अजय चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम अजय अपने दादा के श्राद्ध कर्म के दसवें दिन भोज की तैयारियों में व्यस्त था। घर के पास स्थित बिजली के पोल से 440 वोल्ट का तार लटका हुआ था। जब अजय इस तार को हटाने गया, तो वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तुरंत अजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के मामा मनोज चौधरी ने बताया कि अजय के दादा की मृत्यु 10 दिन पहले हुई थी। उन्ही के श्राद्ध कर्म की भोज की तैयारी चल रही थी। घर के पास स्थित बिजली के पोल से 440 वोल्ट का तार लटका हुआ था। जब अजय इस तार को हटाने गया, तो वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन तुरंत अजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अजय के दादा का श्राद्ध कार्यक्रम अभी पूरा भी नहीं हुआ था और इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

