जमुई A1 : जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के अगहरा चपरी गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद के दौरान देवर ने अपनी विधवा भाभी नीतू देवी पर हमला कर दिया। उसने भाभी के चेहरे पर लात मारी और गला दबाने का प्रयास किया। मां को बचाने आई 8 साल की बेटी सिमरन कुमारी पर भी पेचकस से हमला कर दिया।
घायल नीतू देवी द्वारा बताया गया कि एक साल पहले उनके पति प्रमोद साह की मृत्यु हो गई थी, तबसे उनके देवर श्याम सुंदर साह और उनकी पत्नी लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
हमले में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनो थाने के थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

