[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली महिला की लाश, शव की पहचान नहीं

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृति डैम से गुरुवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एक बोरे से बरामद किया।

सिकंदरा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि शव की हालत देख ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद लाश को डैम में फेंक दिया गया है। पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हड्डियां और बाल के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। इस कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

घटना की जानकारी के बाद फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने जांच कर कई सैंपल एकत्र किए हैं। घटना स्थल से सैंपल इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच में जुट गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर लैब भेज दिया गया है।

पिछले 9 दिनों में सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठक चक और अमृति डैम के पास से यह दूसरा शव बरामद हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि 9 अप्रैल को भी पाठक चक डैम के पास अज्ञात अपराधियों ने महादेव सिमरिया निवासी मुकेश पंडा की हत्या कर दी थी। उस मामले में SDPO सतीश सुमन ने जल्द आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।

घटना के 9 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है। जबकि पीड़ित परिवार ने एसपी मदन कुमार आनंद को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें