जमुई A1 : जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचा गांव में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35 वर्ष का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों को जब कुएं से दुर्गंध आई तब ग्रामीणों ने कुएं के पास जाकर देखा तो महिला का शव कुएं में दिखाई दिया। दुर्गंध आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस स्थानीय चौकीदार अरुण पासवान के साथ मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।
सदर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतका की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

