[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, एसडीओ की पहल पर विवाद सुलझा

आज दिनांक 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को जमुई सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स, जमुई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चेंबर के आंतरिक विवादों को सुलझाते हुए आगामी चुनाव की प्रक्रिया पर निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी, सहायक चुनाव पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह व पलकधारी प्रसाद बरनवाल, सदस्यता प्रभारी सतीश वर्मा, वर्तमान अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद बरनवाल, सचिव शंकर साह, सह सचिव नितेश कुमार केसरी तथा कोषाध्यक्ष चंद्रकांत भगत सहित शहर के कई वरिष्ठ व्यवसायी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीते कुछ समय से चल रहे संगठन के आंतरिक विवाद को सुलझाना था, जिसे अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने सभी पक्षों से संवाद कर आपसी सहमति से सुलझा दिया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स, जमुई का आगामी कार्यकाल 2025-2027 के लिए चुनाव मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी की निगरानी में कराया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान की अवधि 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है, जिससे अभी तक सदस्यता से वंचित व्यवसायियों को भी सदस्य बनने का मौका मिल सके। क्षेत्रीय पदाधिकारियों के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जाएगा।

चुनाव पूर्व की भांति पांच पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष—के लिए होंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद केसरी, सुनील केसरी, पूर्व सचिव मोहन प्रसाद राव, चंद्रदेव सिंह, कन्हैया शाह, कुंज बिहार बंका सहित दर्जनों व्यवसायियों ने भाग लिया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें