[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई के गौराघाट में एक अज्ञात महिला का कंकाल मिला, शव करीब 6-7 महीने पुराना, महिला की पहचान का प्रयास जारी

जमुई A1: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात गौराघाट में भूरहवा नदी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का कंकाल मिला। मिली जानकारी के अनुसार शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था।

स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर जब झाड़ियों की तरफ देखा तो वहां कंकाल पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार शव करीब 6-7 महीने पुराना है। मौके से कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान हो सके।

बरहट और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के थानों से पिछले 6-7 महीने में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी इकट्ठा कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भागलपुर भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंका गया।

जमुई SDPO सतीश सुमन द्वारा बताया गया कि लक्ष्मीपुर थाना की संयुक्त टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई महिला को पहचानता है या कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें