जमुई A1 : जमुई जिले झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह चांय गांव में घरेलु विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक ही परिवार के चाचा मो० नसीरुद्दीन अंसारी एवं मो० भतीजे सरफुद्दीन अंसारी, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई। इस मारपीट में परिवार की एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए हैं। उनका जमुई सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मो० नसीरुद्दीन अंसारी ने अपने परिवार और 10-12 लोगों के साथ मिलकर अपने ही भाई मो० सरफुद्दीन अंसारी के घर को तोड़ने कोशिश की। इस दौरान सरफुद्दीन के विरोध करने पर परवेज अंसारी, आबिद अंसारी और जाबिर अंसारी समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस मारपीट में सरफुद्दीन अंसारी, उनकी पत्नी सबाना खातून, बेटा मोहम्मद सिकंदर, बेटियां सीमा प्रवीण और सानिया प्रवीण घायल हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया।
झाझा रेफरल अस्पताल के डॉक्टर सदाब अहमद ने घायल सबाना खातून की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वे पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।
गांववालों ने इस घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

