[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

हाईवा-बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे, दोनों परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल

जमुई A1 : जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़ो-विशनपुर चौक के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे 60 वर्षीय प्रभु यादव और 45 वर्षीय कुशेश्वर यादव की मौत हो गई। इस हादसे से दोनों परिवारों के कुल 11 बच्चे अनाथ हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार चाचा-भतीजे अपनी बेटियों के लिए रिश्ता देखने नुमर गांव से लक्ष्मीपुर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुशेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रभु यादव ने पटना ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। कुशेश्वर की बड़ी बेटी बार-बार बेहोश हो रही है। प्रभु यादव की पत्नी भी सदमे में हैं। दोनों परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक ही दिन में दो मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर है। जिस घर में बेटियों की शादी की तैयारियों की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें