[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

हथियार लहराने के आरोप में करमटिया जंगल से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई जिले में सोनो थाना पुलिस ने अवैध हथियार लहराने के आरोप में करमटिया जंगल से मुगलचपरी गांव निवासी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से देसी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

झाझा SDPO राजेश कुमार ने सोनो थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि 4 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलीप यादव अपने घर की छत पर अवैध हथियार लहरा रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था।शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी करमटिया जंगल में छिपा है। पुलिस ने खैराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इस कार्रवाई में सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, SI मुनेश्वर सिंह एवं अन्य शामिल थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें