[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, तीनों युवक एक ही बाइक पर थे सवार, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

जमुई A1 : जमुई जिले में खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा बाजार के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गरही डैम से वापस लौट रहे थे।

घायल युवकों की पहचान सदर प्रखंड के अड़सार गांव निवासी मो० अल्तमस, मो० शाहनवाज और मो० फैसल के रूप में हुई है। मो०फैसल द्वारा बताया कि एक अज्ञात वाहन ने अचानक उनकी बाइक को चकमा दे दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

प्राथमिक उपचार के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। मो० अल्तमस की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH, पटना रेफर कर दिया।

खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें