[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया 2 लाख की शराब जब्त एवं झारखंड के 3 तस्कर को गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई जिले में सदर थाना प्रभारी शेखर सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लग्जरी वाहनों से शराब की बड़ी खेप जमुई से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमुई-लखीसराय रोड पर छोटू महराज सिनेमा के पास चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान दो लग्जरी वाहनों से 200 लीटर शराब बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस चेकिंग को देखते ही वाहन चालक भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी में वाहनों से करीब दो लाख रुपये की शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी विकी राय, देव कुमार चौधरी और विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तस्कर इस शराब को गिरिडीह से बेगूसराय ले जा रहे थे। इस छापेमारी में प्रभारी थानाध्यक्ष सौरव शेखर, एसआई राशि मलिक और थाने का सशस्त्र बल शामिल था। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में जिला उत्पाद पुलिस ने 50 लाख रुपए से अधिक की शराब बरामद की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें