[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बलियाडीह हिंसा में पुलिस ने 04 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र की बलियाडीह में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर दो समुदायों के बीच बीते दिनों 16 फरवरी को हिंसा हुई थी। इस घटना में कुल 41 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने 04 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

बता दें कि 16 फरवरी को हुई इस हिंसा के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थीं। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

झाझा SDPO राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रियाज, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद माइकल अंसारी और मोहम्मद राहुफ मियां शामिल हैं। इस मामले में कुल 41 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 60 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है। फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। साथ ही उनके परिजनों को आधिकारिक नोटिस भी दिया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि कुछ आरोपी कोलकाता और अजमेर भाग गए हैं। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से उनकी तलाश कर रही है। फरार 30 नामजद आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए हैं। साथ ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें