[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

दूध से भरा Pickup वाहन के निचे दबने से एक बुजुर्ग की मौत, वाहन चालक और मालिक फरार

जमुई A1 : जमुई जिले में सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज में सरस्वती मंदिर के पास एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मिर्जागंज निवासी 65 वर्षीय विजय सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि विजय सिंह हर दिन की तरह सुबह 6 बजे अपने पुराने घर से बन रहे नए मकान की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। सरस्वती मंदिर के पास सड़क किनारे सुधा दूध से भरा Pickup वाहन खड़ा था। यह घटना तब हुआ जब Pickup वाहन चालक ने अचानक वाहन को पीछे कर दिया। इस दौरान विजय सिंह वाहन के नीचे दब गए। काफी देर तक दबे रहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Pickup वाहन के मालिक एवं चालक शत्रुघन राम घटना के तुरंत बाद ही मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है। Pickup वाहन को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें