जमुई A1 : जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर धधौर गांव के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक और जुगाड़ गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान सिकंदरा प्रखंड के रवैय गांव निवासी हीरालाल महतो के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं रवि महतो के पुत्र सुदेश कुमार के रूप में हुई है।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां राकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे PMCH पटना रेफर कर दिया गया।
सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

