
जमुई A1 : जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महना पुलिया के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। सभी लोग एक बारात से घर लौट रहे थे। हादसे के समय गाड़ी 100KM/H की रफ्तार में थी। दो लाश गाड़ी के बाहर मिली तथा एक नीचे, जबकि घायल युवक के सिर में गहरी चोट लगी है, उसकी हालत गंभीर है।
मृतक की पहचान जमुई शहर के सिरचन्द नवादा निवासी 28 वर्षीय बौआ गुप्ता एवं रिशु सिन्हा तथा कल्याणपुर निवासी 30 वर्षीय विक्रम यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। घायल को अलीगंज अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
लछुआड़ थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से पेड़ से टकरा गई। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

