जमुई A1 : जमुई के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात NH-333A पर सब्जी लदा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त पिकअप गाड़ी रांची से पूर्णिया जा रहा था जो सिमुलतला बाजार के पास अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक पलट गया।
घटना रात करीब 2:30 बजे की है। सामने से आ रहे एक गाड़ी को साइड देने के दौरान पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी में बैगन समेत कई महंगी सब्जियां लदी हुई थीं। दुर्घटना में सब्जियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित रहा।
सिमुलतला पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पलटे गाड़ी को उठाने की कार्रवाई कर रही है। यातायात सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

