[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में मच्छरदानी में घुसकर सांप काटने से एक युवती की मौत, परिजन पहले तांत्रिक के पास ले गए थे, तबीयत बिगड़ने पर पहुंचे अस्पताल

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव में रविवार की रात करीब 10-11 बजे 24 वर्षीय सावित्री कुमारी को मच्छरदानी में घुसे सांप ने डस लिया। परिजन युवती को अस्पताल ले जाने की बजाय पास के तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने झाड़-फूंक कर सुबह 4 बजे कहा कि सांप का विष उतर गया है। परिवार वालों ने युवती को घर ला कर सोने दिया। सुबह जब सावित्री की हालत बिगड़ी और वह कुछ भी नहीं बोल पा रही थी, तब उसे जमुई सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ. अभिषेक गौरव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता इंद्रदेव पंडित ने कहा कि स्थानीय लोगों के कहने पर वे तांत्रिक के पास गए थे। मृतका के चाचा कुलदेव कुमार का कहना है कि अगर तांत्रिक के बजाय सीधे अस्पताल आते तो शायद सावित्री आज जिंदा होती।

जमुई सदर अस्पताल डॉ. अभिषेक गौरव ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। तांत्रिक के चक्कर में पड़कर कीमती समय बर्बाद न करें।

लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि यदि पीड़ित परिवार आवेदन देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें