[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से महिला की मौत, पति एवं डेढ़ साल का बच्चा घायल

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के टीटहिया के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति एवं डेढ़ साल का बेटा घायल हो गया।

मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के नकटवा गांव निवासी मनोज हेंब्रम की 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। घायल मनोज एवं उसका डेढ़ वर्षीय बेटा अनुराग का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में मृतिका के पति मनोज हेंब्रम द्वारा बताया गया कि, वह अपनी पत्नी मंजू देवी एवं बेटे अनुराग के साथ बाइक से हरला आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था। इसी दौरान टीटहिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मंजू देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा बताया गया कि, पुलिस को हादसे की जानकारी मिल चुकी है। टक्कर मारने वाली बाइक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें