[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में एंटी लीकर फोर्स ने हाउस पाइप में छिपाकर रखे 100KG जावा महुआ किया बरामद

जमुई A1 : जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खड़हुई ग्राम में अवैध शराब के खिलाफ एंटी लीकर फोर्स लगातार अभियान चला रही है। एंटी लीकर फोर्स की कार्रवाई के दौरान सोमवार की रात के अंधेरे में अवैध शराब के कई ठिकाने मिले है। पुलिस फोर्स ने कई जगहों पर जमीन के नीचे गड्ढे में छिपाकर रखा हुआ जावा महुआ, तो कही सड़क के बीचों-बीच पानी निकलने वाली हाउस पाइप में रखे 100 किलो जावा महुआ और दो टीन गुड़ को भी जब्त किया।

पुलिस कभी सोचा भी नहीं था कि सड़क के बीच पानी निकलने के लिए दिए गए हाउस पाइप में भी छुपा कर जावा महुआ फैलाएंगे। वहीं पुलिस ने खेत में जमीन के अंदर गड्ढे से भी जावा महुआ बरामद किया है। इसे छुपाने के लिए ऊपर से पुआल डाल दिया गया था। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक के डिक्की से भी 6 लीटर देसी शराब बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा है। लगातार खैरा थाना इलाके में एंटी लीकर फोर्स की शराब माफिया पर की जा रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के खैरा थाना के ALTF -5 के प्रभारी विद्या रंजन कुमार ने अपने दल बल के साथ यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के खड़हुई ग्राम के दलित बस्ती में की है।

बता दें कि बीते रविवार को भी पुलिस की एंटी लीकर फोर्स ने खैरा थाना क्षेत्र के ललमटिया के जंगली इलाके से जमीन के नीचे रखे गए 700 किलो जावा महुआ और शराब में उपयोग किए जाने वाली दवाईयां जब्त किया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें