[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस ने ई-रिक्शा के तहखाने से 32 लीटर शराब बरामद की, एक महिला सहित 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई जिले के मलयपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह एक महिला सहित 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोर से ई-रिक्शा में शराब की खेप जमुई टाउन के नीमारंग लाई जाई जा रही है।

मलयपुर थानाध्यक्ष, विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मलयपुर और देवाचक के बीच वाहन जांच अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा के तहखाने से 32 लीटर शराब बरामद की गई। पकड़ी गई महिला की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र की जगुआजोर निवासी आशा देवी (विजय हांसदा की पत्नी) के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक निवासी संतोष कुमार है, जो ई-रिक्शा चला रहा था। संतोष पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर शराब की तस्करी में लिप्त था।

पुलिस के अनुसार राज्य में शराबबंदी के बाद से शराब तस्करी में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल सभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद छापेमारी की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें