[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक घायल, गंभीर हालत में पटना रेफर

जमुई A1: जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर लोटन गांव के पास मंगलवार की रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरचक निवासी 21 वर्षीय रूपेश कुमार के रूप में हुई है।

रूपेश अपने निजी काम से जमुई आया था। वह देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान लोटन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों द्वारा रूपेश को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत देख उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। डायल 112 पुलिस की टीम ने घटना के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डायल 112 के अवर निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें