[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई कोर्ट जा रहे बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल, मां की हालत गंभीर, पटना रेफर

जमुई A1 : जमुई जिला में सोमवार दोपहर जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा के समीप नवादा से जमुई कोर्ट जा रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

हादसे में नवादा का पकरी-बरामा निवासी 21 वर्षीय सत्येंद्र कुमार, 58 वर्षीय उसका पिता जमाहिर यादव एवं 50 वर्षीय मां बरती देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया। बरती देवी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया।

घायल सत्येंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि वह एक केस के सिलसिले में अपने माता-पिता के साथ जमुई कोर्ट जा रहे थे। अगहरा के पास पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक 20 फीट दूर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें