[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने 4000 लीटर किया विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, शराब की कीमत 40 लाख

जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने 4000 लीटर किया विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, शराब की कीमत 40 लाखजमुई A1 : जमुई जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर गिट्टी से लदे एक हाईवा ट्रक से 40 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की है।

तलाशी के दौरान गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी लगभग 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी झारखंड के देवघर के जसीडीह का राजेश कुमार है, जबकि दूसरा जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र का पप्पू कुमार है।

पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप धनबाद जिले के पांडेडीह से समस्तीपुर के दलसिंहसराय ले जाई जा रही थी।

उत्पाद अधीक्षक, सुभाष कुमार द्वारा बताया गया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से जमुई होते हुए एक ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सिकंदरा के पास एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने ट्रक को पकड़ लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें