[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई उत्पाद पुलिस ने 7.5 लाख रुपए की 80 कार्टून अंग्रेजी शराब किया जब्त, कटहल के नीचे छिपा रखा था शराब, चालक गिरफ्तार

जमुई A1: जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार की सुबह देवघर (झारखंड) से एक Pickup गाड़ी शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा है। उत्पाद पुलिस, जमुई द्वारा डुमरी चेक पोस्ट पर छानबीन की गई जिसमें एक पिकअप गाड़ी से 80 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब को समस्तीपुर ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार जब डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन की स्कैनिंग की गई तब पिकअप में ऊपर कटहल लदा हुआ था और उसके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। चालक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उत्पाद अधीक्षक, सुभाष कुमार द्वारा बताया गया कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष निगरानी अभियान के तहत की गई है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी और मद्य निषेध विभाग के सचिव के निर्देश पर 24×7 जांच अभियान चल रहा है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें