[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से प्रधानाध्यापक की मौत, पत्नी को शादी समारोह में छोड़कर पैतृक गांव से वापस लौट रहे थे, पटना ले जाते समय तोड़ा दम

जमुई A1: जमुई जिले में सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत गुरुवार की देर रात रान्हन गांव के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई।

वे अपनी पत्नी को शादी समारोह के लिए नावाडीह अपने पैतृक गांव छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान महादेव सिमरिया के पहले रान्हन गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पहले उनको सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाते समय शुक्रवार की सुबह रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सिकंदरा प्रखंड के नावाडीह निवासी 48 वर्षीय केदार प्रसाद यादव के रूप में हुई है। वे जिलानी मकतब विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनका वर्तमान अपना निवास जमुई घोड़ा अस्पताल के पीछे बिहारी वार्ड 06 में स्थित है।

टाउन थाना प्रभारी शेखर सौरव ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें