जमुई A1 : जमुई जिले में खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को मांगोबंदर के शंकर पंडित के घर में शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। घटना के समय अचानक घर से धुआं निकलने लगा, कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मोटर पंप और पाइप की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक आकलन में करीब दो लाख रुपए से अधिक की क्षति का अनुमान है। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। शंकर पंडित ने घटना की सूचना प्रखंड कार्यालय में सीओ को देने की बात कही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन आग के कारणों की जांच कर रहा है।

