[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

शॉर्ट सर्किट से 3 लाख की संपत्ति जलकर राख, अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

जमुई A1 : जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत नीमनवादा पंचायत के ग्राम जगरनाथडीह में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 3 लाख की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की सूचना मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद जमुई एवं खैरा से दो छोटी गाड़ी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

पीड़िता रिंकू देवी पति जलधर यादव ने बताया कि वे और उनके घर के अन्य सदस्य नए साल को लेकर अपने-अपने कामों में लगे हुए थे। तभी अचानक से घर से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने धुंआ देखा और दौड़कर घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अगल-बगल के घरों से पानी भी फेंका गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बावत पीड़िता रिंकू देवी ने अनुमंडल अग्निसमालय पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर बताया कि आग लगने से घर में रखे धान, 30 मन, चावल 10 क्विंटल, गेहूं-5 मन, दलहन- 50 किलो सहित घर में रखें कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़िता ने बताया कि लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य घर भी चपेट में आ जाते।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें