जमुई A1 : जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात मटिया गांव में वंशावली तैयार करने को लेकर दो भाई आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलाने लगे।
आपसी मारपीट में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक पक्ष सरपंच सुरेश पासवान, आशा कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, रमेश पासवान एवं धीरज कुमार शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अनूप पासवान, बबलू पासवान, गौतम कुमार एवं गीता देवी घायल हुए हैं।
घटना के बाद घायलों को परिजनों की मदद से लक्ष्मीपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में सरपंच सुरेश पासवान और उनके भाई बबलू पासवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान और आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

